दूध कैसे छुड़ाएं?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 08:51

बच्चे की रात में दूध पीने की आदत ऐसे छुड़ाएं

1. दूध पिलाकर सुलाएं

अगर आप बच्चे को रात में सोने से पहले शाम को ही दूध पिलाकर सुलाएंगे तो बच्चा रात में दूध नहीं मांगेगा। दिन में किसी भी वक्त दूध पिलाकर सुलाने से बच्चे को रात में फिर से भूख लग जाती है। इसलिए आप दिन में ज्यादा बार दूध पिलाकर बच्चे को सुलाएं।

2. शिशु को खुद से दूर सुलाएं

अक्सर ऐसा होता है बच्चा जितना मां के स्पर्श में रहता है उसे उतनी ब्रेस्टफीडिंग की जरूरत पड़ती है। रात को जब आप सोती हैं तो बच्चे को खुद से थोड़ा दूरी पर सुलाएं। ताकि वह आपके स्पर्श से बार-बार दूध पीने के लिए न उठे।

3. धीरे-धीरे छु़ड़ाएं आदत

बच्चे की रात में दूध पीने की आदत धीरे-धीरे छुड़ाएं। एक साथ नहीं छुटेगी। इसलिए ध्यान दें कि बच्चा रात में कितनी बार आपका दूध मांगता है। इसी अनुसार आप उसे रात में दूध पिलाने की गतिविधि कम कर सकती हैं। अगर आप एक साथ बच्चे को दूध पिलाना छोड़ते हैं तो इससे बच्चा जिद्दी भी हो सकता है। उसे भूख बर्दाश्त नहीं होगी। इसलिए धीरे-धीरे इस आदत को छुड़ाएं।

4. ध्यान से दूध पिलाएं

आप जब भी बच्चे को दूध पिलाएं तो आपका पूरा ध्यान शिशु को दूध पिलाने पर होना चाहिए। अगर आप दूध पिलाते समय बच्चे पर ध्यान नहीं दे पाते हैं तो ऐसी परिस्थिति में बच्चा दूध ठीक से नहीं पी पाता है। जिससे उसका पेट नहीं भरता और वह रात में फिर दूध मांगता है। इसलिए दूध पिलाते समय पूरा ध्यान बच्चे पर दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info